सानिया बेंगलूर ओपन से हटीं
बेंगलूर, 4 फरवरीः भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने प्रशंसकों को निराश करते हुये यहां तीन मार्च से होने वाले छह लाख डालर के डब्ल्यूटीए टियर दो बेंगलूर ओपन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. सानिया जहां इस टूर्नामेंट से हट गई हैं.
वहीं मौजूदा विम्बलडन चैम्पियन अमरीका की वीनस विलियमस ने टूर्नामेंट में अपने भाग लेने की पुष्टि कर दी है. इससे पहले वीनस की छोटी बहन सेरेना ने भी टूर्नामेंट में अपने भाग लेने की पुष्टि कर दी थी.
टूर्नामेंट के निदेशक आर.सुंदर राजू ने जानकारी देते हुये बताया कि सानिया के इसमें भाग लेने का कोई कारण नहीं बताया गया है. उन्होंने कहा कि सानिया का टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना हमारे लिए निराशाजनक है. उन्होंने साथ ही बताया कि क्वालीफाइंग राउंड के लिये प्रतिष्टि की आखिरी तारीख 20 जनवरी तक सानिया की प्रविष्टि प्राप्त नहीं हुई थी.
विश्व की 29वें नम्बर की खिलाड़ी सानिया ने हाल में बैंकाक में हुए फेडरेशन कप के एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक के मुकाबलों में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भाग नहीं लिया था. सानिया ग्रुप ए के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने नहीं उतरी थी और भारत ये मुकाबले इंडोनेशिया से 1-.2 से, न्यूजीलैंड से 1-2 से तथा आस्ट्रेलिया से 0.3 से हार गया था.
सानिया हांगकांग के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में युगल मैच में उतरीं और उन्होंने भारत को जीत दिलाते हुये रेलीगेशन से बचा लिया था. सुंदर राजू ने बताया कि वीनस और सेरेना की भागीदारी से टूर्नामेंट का आकर्षण बढ़ गया है.
उन्होंने कहा कि सेरेना के बाद अब मौजूदा विंबलडन चैम्पियन वीनस ने भी बेंगलूर ओपन में भाग लेने के लिए हामी भर दी है. अमरीका की ये दोनों बहनें भारत में पहली बार किसी टूर्नामेंट के साथ साथ नजर आएंगी. 27 साल की वीनस छह ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीत चुकी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications