बोपन्ना जीते लेकिन सोमदेव पर लगाया .दाव. नहीं चला
नयी दिल्ली 08 फरवरी.वार्ता. देश के नम्बर एक खिलाडी रोहन बोपन्ना के शानदार खेल से मिली बढत को पहली बार डेविस कप में उतरे सोमदेव देववर्मन परवान नहीं चढा सके और एशिया आेसनिया जोन ग्रुप एक के पहले दौर के मुकाबले के पहले दिन आज भारत तथा उज्बेकिस्तान 1..1 की बराबरी पर आ गए
बोपन्ना ने यहां आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम के ग्रास कोर्ट पर उज्बेकिस्तान के फाख दुस्तोव को 6..3 6..3 6..1 से हराकर भारत को 1..0 से आगे किया1 लेकिन उज्बेकिस्तान के नम्बर एक खिलाडी इस्तोमिन ने शुआती लडखडाहट से उबरते हुए पहली बार डेविस कप में खेल रहे सोमदेव को 6..3 6..4 6..2 से पराजित कर मुकाबले में संतुलन पैदा कर दिया
सोमदेव ने हालांकि मैच में संघर्ष किया1 लेकिन वह पहले सेट में मिले मौकों को भुना नहीं पाए1 यदि वह इन मौकों को भुना जाते तो मैच की कहानी कुछ और हो सकती थी
पहले दिन 1..1 की बराबरी के बाद अब शनिवार को होने वाला युगल मैच काफी महत्वपूर्ण हो गया और दोनों टीमें इसे जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगी क्योंकि इसे जीतने वाली टीम रविवार को उलट एकल में मनोवैग्यानिक बढत के साथ उतरेगी
राज पार्थिव जगबीर1726जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications