खेल. एथलेटिक्स शिविर दो अंतिम नयी दिल्ली
भनोत ने कहा कि एएफआई ने अपने एथलेटिक्स कैलेंडर में सुधार करने का फैसला किया है ताकि इसे ज्यादा पेशेवर और प्रायोजकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके1 उन्होंने कहा ..हमने इस मकसद से एक कमेटी का गठन किया है जो अपनी रिपोर्ट तीन महीनों के भीतर देगी1 नए कैलेंडर को वर्ष 2009 से लागू किया जाएगा1.. बैठक के दौरान वर्ष 2008 से 2012 के लिए भनोत को ए एफ आई का सचिव और उमराव सिंह को अध्यक्ष फिर से सर्वसम्मति से चुन लिया गया 1 भनोत ने बताया कि इस साल के एथलेटिक्स कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है1 एएफआई इसके तहत इस साल तीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं कराएगा1 सीनियर दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप कोच्चि में. जूनियर दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप पुणे में और एशियाई आल स्टार एथलेटिक्स मीट भोपाल में कराई जाएगी1 एएफआई के अध्यक्ष उमराव ने कहा ..हमारे एथलीटों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है1 हम एशियाई चैम्पियनशिप में चीन से पीछे दूसरे नंबर पर रहे थे1 लेकिन मैं महसूस करता हूं कि हमारे स्तर में अभी काफी सुधार की जरूरत है1.. पार्थिव राज मनोरंजन 1844 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications