अटवाल और चौरसिया ने देश कांडा बुलंद रखा
नयी दिल्ली 09 फरवरी वार्ता. अर्जुन अटवाल और शिवशंकर प्रसाद चौरसिया यहां दिल्ली गोल्फ कोर्स में चल रहे 25 लाख डालर के एमार एमजीएफ इंडियन मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन में निरंता बरकरार रखते हुए आज तीसरे राउंड के बाद संयुक्त पांचवे स्थान पर पहुंच गए
अटवाल ने दिल्ली के ेहद सर्द मौसमऔर मुश्किल परिस्थितियों के बीच तीसरे राउंड में पार 72 का कार्ड खेला जबकि चौरसिया ने एक अंडर 71 का कार्ड लगाया और दोनोंचार अंडर 212 के तीन राउंड के कुल स्कोर के साथ संयुक्त पांचवे स्थान पर हैं
इस बीच फ्रांस के 33 वर्षीय राफेल जैकलिन ने तीसरे राउंड में 72 का पार कार्ड खेला और वह छह अंडर 210 के स्कोर के साथ बढत पर पहुंच गए1 दूसरे राउंड के बाद शीर्ष पर चल रहे आयरलैंड के डेमियन मैकग्रेन ने तीन आेवर 75 का निराशाजनक कार्ड लगाया और वह 211 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर फिसल गए 1उनके साथ दूसरे स्थान पर बि्रटेन के ग्रीम मैकडावेल और स्पेन के जोस मैनुअल लारा हैं 1 लारा ने तीसरे राउंड में 71 और मैकडावेल ने 73 का कार्ड लगाया
दिल्ली के सर्द मौसम में चल रही तेज हवाओं ने खिलाडियोंे के लिए मुश्किलें खडी कर दी थी लेकिन अटवाल और चौरसिया ने अन्य कई बडे नामों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत की उम्मीदों को कायम रखा
राज राम1903जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications