पोंटिंग ने बांधे इशांत की तारीफों के पुल
मेलबोर्न. 10 फरवरी.वार्ता. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज यहां अपनी टीम की शिकस्त के लिए जिम्मेदार युवा भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि वह अपनी गेंदों में सुधार के साथ ही लगातार खतरनाक होते जा रहे हैं
पोंटिंग ने कामनवेल्थ बैंक सीरीज में भारत के हाथों पांच विकेट से हार ेलने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इशांत अपनी अंदर आती गेंदों की वजह से बल्लेबाजों के लिए कहर साबित हो रहे हैं1 इस मैच में इशांत ने पोंटिंग समेत चार आस्ट्रेलिशई खिलाडियों को पैवेलियन लौटाया
पोंटिंग ने कहा...हमने अब तक दाएं हाथ के जिन तेज गेंदबाजों का भी सामना किया है. उनकी तुलना में वह दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंद को अधिक तेजी से अंदर लाते हैं 1 अमूमन ऐसा बाएं हाथ के गेंदबाज ही करते हैं लेकिन इशांत बहुत तेजी से गेंद को डेक पर पटकते हैं जिसकी वजह से उन्हें पिच की असमान उछाल का भी फायदा मिलता है1... उन्होंने कहा कि इशांत की यह खूबी उन्हें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मखाया एनतिनी की कतार में शामिल कर देती है1 उन्होंने कहा... दौरा आगे बढने के साथ..साथ उनमें काफी सुधार दिख रहा है1 वह काफी खतरनाक होते जा रहे हैं1... पोंटिंग ने कहा... इशांत अपनी गेंदों से जिस तरह का ऐंगल पैदा करते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को भी परेशान करने के लिए काफी है1 वह काफी हद तक एनतिनी की तरह गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराते हैं1... बहरहाल आस्ट्रेलियाई कप्तान को इस बात का पूरा भरोसा है कि भारत की इस जीत के साथ ही सीरीज रोचक दौर में पहुंच गयी है1 उन्होंने कहा... पिछले कुछ वर्षों से इस सीरीज में नजदीकी संघर्ष नहीं देखा गया जिसकी वजह से इसका रोमांच कम होता गया 1 लेकिन इस बार तीनों ही टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका होगा1...प्रेम.राज.राणा 202
वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications