प्रकाश रहे हमारे हीरो..पेस
नयी दिल्ली 10 फरवरी.वार्ता. उज्बेकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में 3..2 की जीत से राहत महसूस कर रहे गैर खिलाडी कप्तान लिएंडर पेस ने आज भावुकता के साथ कहा कि निर्णायक उलट एकल जीतने वाले प्रकाश अमृतराज भारत के हीरो रहे
पेस इस मुकाबले के शुरु होने से पहले और पिछले दो दिनों में प्रकाश को नहीं उतारे जाने से विवाद में आ गए थे और साथ ही प्रकाश के गैर प्रोफेशनल रवैये पर भी सवाल उठे थे1 लेेकिन यह मुकाबला जीतने के बाद संवाददाता सम्मेलन में पेस ने भावुकता के साथ कहा ..प्रकाश और मैं आमने सामने बैठे1 प्रकाश ने कहा कि कुछ हुआ उसे भूल जाना चाहिये और हमें आखिरी मैच पर ध्यान लगाना चाहिये1.. पेस ने साथ ही कहा.. इस मुकाबले से हम सभी ने यह सबक सीखा है कि टीम एकता बहुत जरुरी है और जो बातें हम एक दूसरे के साथ करते है वे हमारे बीच ही रहनी चाहिये और बाहर नहीं जानी चाहिये1.. उन्होंने कहा.. मेरे और प्रकाश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी टीम के लिये यह सप्ताह उथुल पुथल भरा रहा था1 लेकिन अब मैं राहत महसूस कर रहा हूं और मुे अपनी पूरी टीम पर गर्व है1..राज.प्रभु 1917जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications