अब यूरोपीय टूर पर टिकी चौरसिया की नजरें
कोलकाता 11 फरवरी.वार्ता. एमार एमजीएफ इंडियन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर यादगार उपलब्धि दर्ज करने वाले गोल्फर शिवशंकर प्रसाद चौरसिया ने आज कहा कि अब वह यूरोपीय टूर पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं
चौरसिया ने यहां के रायल कलकत्ता गोल्फ क्लब. आरसीजीसी. में अपने सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि वह यूरोपीय टूर में खेलकर दुनिया के सामने अपना सवश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें प्रायोजकों की मदद की दरकार होगी 1 उन्होंने रविवार को ही दिल्ली में आयोजित इंडियन मास्टर्स टूर्नामेंट जीतकर 1.61 करोड रूपये की राशि बतौर इनाम हासिल की 1 यह किसी भी भारतीय खिलाडी द्वारा जीती गयी अधिकतम इनामी राशि है1 लेकिन उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 तक यूरोपीय टूर में खेलने के लिए उन्हें पांच लाख डालर की जरूरत पडेगी
इस अवसर पर उन्होंने आरसीजीसी के साथ जुडी यादें ताजा करते हुये कहा कि उन्होंने सब कुछ यहीं पर सीखा है 1 उन्होंने कहा... मुे अब भी वो दिन याद हैं जब मेरे पिता यहां घास की रखरखाव का काम करते थे और मैं यहां बने क्वार्टर में रहता था1 मैंने 12..13 साल की उम्र में ही गोल्फ को अपना लिया और फिर कैडी के रूप में किये गये काम से भी मुे खेल की बारिकियां सीखने में मदद मिली1...प्रेम.प्रभु 2109जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications