भारत का अंडर..19 विश्व कप में शानदार आगाज. पाक भौंचक
कुआलालंपुर. 11 फरवरी. वार्ता. पूर्व चैंपियन भारत ने आज यहां बहमुखी प्रदर्शन करते हुये एक बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर आईसीसी अंडर..19 क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये नौ विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर बनाया 1उसके लिए श्रीवत्स गोस्वामी ने सर्वाधिक 91 रन बनाये जबकि रवींद्र जडेजा ने भी 71 रन की आतिशी पारी खेली
इन दोनों के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 36 और तरूवर कोहली ने भी 34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं
लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भी शुरूआती लडखडाहट के बाद संकल्प भरा प्रदर्शन करते हुये भारत को जबर्दस्त चुनौती दी1 एक समय न्यूजीलैंड के तीन विकेट महज 57 रन पर गिर गये थे लेकिन आेपनर जार्ज वर्कर.69. ने कोरी एंडरसन के साथ शतकीय भागीदारी करके पारी को संभाल लिया 1 प्रेम.राणा 2203जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications