बीसीसीआई ने 13 गेंदबाजों के एक्शन को संदिग्ध माना
राजकोट.11 फरवरी.वार्ता.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड. बीसीसीआई. ने घरेलू टूर्नामेंटों में खेल रहे 13 गेंदबाजों के एक्शन को संदिग्ध पाया है
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि देश में संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों का मुद्दा काफी गंभीर है1 हालांकि उन्होंने इन गेंदबाजों के नाम सार्वजनिक करने से साफ इंकार कर दिया
शाह ने बताया कि पिछले रणजी सीजन के दौरान इन गेंदबाजों के एक्शन को संदिग्ध पाया गया 1 उन्होंने कहा... रणजी मैचों में अंपायरों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए वीडियो फुटेज देखते समय बोर्ड के अंपायर निदेशक एस वेंकटराघवन ने इन गेंदबाजों के एक्शन को संदिग्ध पाया1... यह पूछे जाने पर कि क्या बोर्ड इन गेंदबाजों के खिलाफ कोई्र कार्रवाई करेगा. शाह ने कहा... फिलहाल इन गेंदबाजों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और अगर ऐसा लगा कि उन्हें मदद की जरूरत है तो उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार के लिए उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी.एनसीए. भेजा जाएगा1...प्रेम.राणा 2122वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications