आईपीएल में खेलने को आस्ट्रेलियाई बेचैन
मेलबोर्न, 11 फरवरीः धन की बारिश कर रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को लेकर आस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों की कसमसाहट बढ़ती जा रही है. आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स 18 अप्रैल से होने वाली इस लीग में खेलने की इजाजत अब तक नहीं मिलने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सी ए) के अधिकारियों को पहले ही जलीकटी सुना चुके हैं.
कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कहा है कि वह रिटायर होने जा रहे विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट को आई पी एल में खेलने की इजाजत अब तक नहीं मिलने से चिंतित हैं. पोंटिंग ने कहा कि मैं राष्ट्रीय टीम के बाकी खिलाडियों के बारे में नहीं सोच रहा. हमें उस समय पाकिस्तान दौरा करना है इसलिए हम आई पी एल में वैसे भी नहीं खेल सकेंगे.
इस बीच सी ए के प्रवक्ता पीटर यंग ने कहा कि हम चाहते हैं कि आईपीएल कामयाब रहे और इसमें आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी शामिल हों. हमें उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ हम प्रायोजन का मामला सुलटाने में कामयाब होंगे. यंग ने कहा कि विश्व कप से पहले भी इस तरह के मामले उठते रहे हैं. ये पेचीदा जरूर होते हैं लेकिन इन्हें सुलाना नामुमकिन भी नहीं है.
44 दिन तक चलने वाली लीग की रकम आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अपनी ओर खींच रही है. आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के प्रमुख पाल मार्श ने कहा कि सीए को खिलाड़ियों के इस लीग में भाग लेने के रास्ते की अड़चनों को तुरंत दूर करना चाहिए. मार्श ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका है.
सी ए को अवरोधों को तुरंत दूर करना चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि क्रिकेटर संघों के अंतर्राष्ट्रीय महासंघ की मदद से इस मामले को जल्दी ही सुलाझा लिया जाएगा. अगर आस्ट्रेलिया टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द हो जाता है तो साइमंड्स, पोंटिंग, माइकल क्लार्क और ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी आई पी एल में लगभग पांच लाख डॉलर कमा सकेंगे.
गिलक्रिस्ट को यदि इसमें खेलने की इजाजत मिल गई तो उन्हें लगभग 10 लाख डॉलर की कमाई होगी. सी ए की चिंता है कि आई पी एल के आठ फ्रैंचाइजी उसके खिलाड़ियों से वैसी कंपनियों का प्रचार करा सकते हैं जिनसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रायोजकों के हित टकराते हों. अगर इन विज्ञापनों को आस्ट्रेलिया में दिखाया जाता है तो सी ए को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications