कैनबरा. 12 फरवरी. वार्ता.भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज अपने 100 वें एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 3000 रन पूरे कर लिए1 लेकिन वह इस दोहरी उपलब्धि का जश्न जीत के साथ नहीं मना पाए
धोनी ति्रकोणीय एकदिवसीय श्रंृखला में मंगलवार को जब श्रीलंका के खिलाफ यहां मैच खेलने उतरे तो यह उनका 100 वां वनडे मैच था1 इस मैच में उन्होंने अपनी 31 रन की पारी के दौरान अपने 3000 रन पूरे कर लिए1 लेकिन इस मैच में भारत को आठ विकेट की करारी शिकस्त का सामना करना पडा जिससे धोनी की दोहरी उपलब्धि का जश्न फीका पड गया
धोनी के अब 100 एकदिवसीय मैचों मेंं 44.94 के औसत से 3011 रन हो गए हैं1 वह एकदिवसीय मैचों मेंं 3000 रन बनाने वाले 14 वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं1 उनसे आगे सुनील गावस्कर. रवि शास्त्री. दिलीप वेंगसरकर. कपिल देव. के. श्रीकांत. नवजोत सिंह सिद्धू.वीरेन्द्र सहवाग. अजय जडेजा. युवराज सिंह. मोहम्मद अजहरुद्दीन. राहुल द्रविड. सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर हैं
राज. सत्यकाम नंद1552 जारी.वार्ता