नयी दिल्ली.12 फरवरी. वार्ता. कोलकाता के एसएसपी चौरसिया एमार एमजीएफ इंडियन मास्टर्स गोल्फ में अपनी ऐतिहासिक सफलता के साथ यूबीएस एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं
चौरसिया की मौजूदा कमाई 416. 660 डालर है1 वास्तव में पिछला सप्ताह भारतीय गोल्फरों के लिए अच्छा गुजरा है और उनमें से चार एशियन टूर आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पांच स्थानों मेंं शामिल हैं
दूसरे स्थान पर चौरसिया के हमवतन दिग्विजय सिंह हैं जो एमार. एमजीएफ इंडियन मास्टर्स में संयुक्त चौथे स्थान पर रहे थे जिससे उनकी कमाई 115.500 डालर पहुंच गई है
गौरव घई इसी टूर्नामेंट मेंं संयुक्त छठे स्थान पर रहे थे1 वह 66.200 डालर की कमाई के साथ इस सूची में तीसरे नम्बर पर हैं1 घई अब एशियन टूर में अपनी कैरियर कमाई 10 लाख डालर पहुंचा चुके हैं1 ऐसा करने वाले वह 17 वें खिलाडी और चौथे भारतीय हैं
राज नंद1802 जारी.वार्ता