राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मशाल रवाना
नयी दिल्ली 12 फरवरी .वार्ता. भारतीय आेलंपिक संघ .आईएआे.के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में 17 फरवरी से होने वाले पांचवें राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की मशाल को आज यहां से रवाना कर इन खेलों की औपचारिक शुरूआत कर दी
कलमाडी ने जम्मू कश्मीर के एकमात्र आेलंपियन गुल मुस्तफा बेग को मशाल देकर इन खेलों की औपचारिक शुरूआत की1 बेग ने कनाडा में आयोजित शीतकालीन आेलंपिक खेलों में भाग लिया था1 यह मशाल दौड देहरादून. शिमला. जम्मू और श्रीनगर होते हुए 17 फरवरी को गुलमर्ग पहुंचेगी
इन खेलों का आयोजन 17 से 22 फरवरी तक गुलमर्ग में होगा1 गुलमर्ग इससे पहले पहला शीतकालीन खेल .1998. और चौथे शीतकालीन खेल .2004. की भी मेजबानी कर चुका है
इन खेलों में देशभर से पांच सौ खिलाडी भाग लेंगे1 इन खेलों में अल्पाइन स्कीइग का आयोजन कोंगडोरी में. क्रास कंट्री का आयोजन गुलमर्ग गोल्फ कोर्स में और आईस स्केटिंग का आयोजन होटल हिलटाप के निकट स्केटिंग रिंक आयोजित किया गया है
इस अवसर कलमाडी ने कहा कि शीतकालीन खेलों के आयोजन से राज्य में पर्यटन के अवसर बढते हैं1 उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खेलों के आयोजन से राज्य में पयर्टन को बढावा मिलेगा1 साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि आईएआे अगले साल गुलमर्ग में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन की कोशिश करेगा
सत्यकाम राज जगबीर1600वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications