देहरादून 13 फरवरी वार्ता उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांचवी राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता क े लिए दिल्ली से आई मशाल का आज भव्य स्वागत हुआ और बाद में इसे अगले गन्तव्य शिमला के लिए रवाना किया गया1 यह खेल जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में18 से 22 फरवरी तक आयोजित किये जायेगें1 राज्य के अपर मुख्य सचिव इन्दुकुमार पांडे ने यहां एक होटल मेंआयोजित कार्यक्रम में कहा कि मशाल खेल भावना को बनाये रखने काएक प्रतीक है 1हम सभी को स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा के साथ खेलो में भागलेना चाहिए 1उन्होने कहा कि 2009 में औली तथा देहरादून मेंआयोजित होने वाले सैफ शीतकालीन खेलो के लिए तैयारी पूरे जोरो सेकी जा रही है1 बाद में उन्होेनेे मशाल को शिमला के लिए रवाना किया
भारतीय शीतकालीन खेल संघ के अध्यक्ष एस एस पांगती ने कहा किखेलो के आयोजन के समय मशाल का जलाया जाना मात्र औपचारिकता नहंी वरन यह खेलो के प्रति स्वच्छ भावना का प्रतीक होती है1 उन्होनेे कहा कि मशाल 17 फरवरी को गुलमर्ग पहुंचेगी
शशि शोभित लखमी1435 वार्ता