Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुबंध की शर्तों पर विचार कर रहा सीए

मेलबोर्न, 14 फरवरीः क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने आज कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सफल आयोजन के लिए इसमें खेलने के इच्छुक कंगारू क्रिकेटरों के साथ अपने अनुबंध की शर्तों के विस्तृत ब्यौरे पर काम कर रहा है.

सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने अपने बयान में कहा कि उनका क्रिकेट बोर्ड आईपीएल का आयोजन सफल होते हुये देखना चाहता है. उन्होंने कहा कि सीए इस समय आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ अपने अनुबंध की शर्तों के विस्तृत ब्यौरे पर काम कर रहा है ताकि लीग में खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए कोई रास्ता तलाशा जा सके.

सदरलैंड ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि आईपीएल का आयोजन सफलता से हो लेकिन हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भावी दौरा कार्यक्रमों पर कोई असर पड़ते हुये नहीं देखना चाहते. भारत के इस नये घरेलू टूर्नामेंट में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ अनुबंध की शर्तो पर कड़ी नजर रखनी होगी.

गौरतलब है कि सीए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को आईपीएल के प्रायोजकों के लिए विज्ञापन करने से रोकना चाहता है और इसी मुद्दे को लेकर उसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ टकराव चल रहा है. उसका कहना है कि खिलाड़ी उसके अनुबंध से बंधे होने के कारण किसी और के लिए विज्ञापन नहीं कर सकते हैं.

बहरहाल सीए ने इस मसले के जल्द ही सुलझाने की उम्मीद जताते हुये कहा कि वह आईपीएल में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए खुले दिमाग से काम कर रहा है. इस बयान में सीए ने आईपीएल की प्रतिद्वंद्वी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का नाम लिये बगैर कहा कि केवल आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त मैचों में ही खेलने वाले खिलाड़ियों को टीम में चयन में तरजीह दी जायेगी.

गौरतलब है कि आईसीएल को आईसीसी ने मान्यता नहीं दी हुयी है जबकि आईपीएल मान्यता प्राप्त लीग है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+