गांगुली ने लगातार पांचवी बार जीता राष्ट्रीय शतरंज खिताब
चेन्नई .15 फरवरी .वार्ता. गत चैंपियन सूर्य शेखर गांगुली ने आज यहां राष्ट्रीय ए शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर भारत के पहले इंटरनेशनल मास्टर मैनुअल आरोन के लगातार पांच बार खिताब जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली
अंतिम राउंड तक 8.5 अंकों के साथ गांगुली और केरल के ग्रैंड मास्टर जी एन गोपाल शीर्ष पर थे 1 लेकिन गोपाल तमिलनाडु के एस अरुण प्रसाद से हार गए और गोपाल तथा प्रसाद के अंतिम राउंड के बाद 8.5 अंक रहे
उधर गांगुली भारत के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर परिमार्जन नेगी के साथ संभलकर खेलते हुए अंतिम राउंड में अंक बांट नौ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गए 1 हलांकि के रत्नाकरन के भी नौ अंक थे लेकिन टाई ब्रेक गांगुली के पक्ष में रहा
गोपाल ने खेल की शुरूआत काफी आक्रामक ढंग से की लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण उन्हें नुकसान भी उठाना पडा 1 प्रसाद ने उनके खिलाफ शानदार खेल दिखाया और उन्हें मात देकर चौथा स्थान हासिल किया
एक अन्य मुकाबले में अंडर दस विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता ग्रैंड मास्टर एम आर वेंक टेश ने तमिलनाडु के बी अधिबान को हरा दिया
इधर एक अन्य रोचक मुकाबले में सबसे युवा विदित गुजराती और सबसे बुजुर्ग प्रवीण थिप्से के बीच मुकाबले में थिप्से ने गुजराती को हरा दिया
सत्यकाम .राज प्रेम .185
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications