सीए का पाकिस्तान दौरा रद्द होने के गंभीर परिणाम होंगे:बीसीसीआई
लाहौर . 15 फरवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने कहा है कि आस्ट्रेलिया टीम का मार्च अप्रैल में होने वाला पाकिस्तान दौरा यदि रद्द किया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समाचार चैनल .जियो इंग्लिश. से कहा...इसके गंभीर परिणाम होंगे क्योंकि ऐसे ही आप अपनी प्रतिबद्धताओं से नहीं मुकर सकते हैं और वह भी तब जब मेजबान बोर्ड और सरकार आपको सुरक्षा की पूरी गांरटी दे रही है 1... उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया .सीए. को चेतावनी देते हुए कहा...अगर मेजबान बोर्ड और सरकार आपको सुरक्षा की गारंटी दे रही है तो उसे स्वीकार करना चाहिए और आप ऐसे ही निश्चित दौरा रद्द नहीं कर सकते हैं1...उन्होंने कहा कि मेजबान बोर्ड को अपनी सुरक्षा स्थिति के बारे में ज्यादा बेहतर जानकारी है
वर्ष 2004 और 2006 में पाकिस्तान दौरे के समय टीम इंडिया के अधिकारी के रूप में वहां जाने वाले शुक्ला ने कहा कि उस समय भारतीय टीम भी पाकिस्तान में खेलने को लेकर आशंकित थी 1 उन्होंने कहा...लेकिन हमने पाकिस्तान सरकार और बोर्ड द्वारा सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद वहां का दौरा करने का फैसला किया तथा खिलाडियों ने भी हमारा समर्थन किया 1 दौरा समाप्त होने के बाद सभी बहुत खुश थे 1... शुक्ला ने कहा ...इसी तरह मुे लगता है कि आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पीसीबी. की बातों को मानना चाहिए क्योंकि बोर्ड के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण है 1... पीसीबी ने शुक्ला के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सीए पर जल्द ही कोई निर्णय लेने का दबाव बढेगा
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा...बीसीसीआई का क्रिकेट दुनिया में एक रसूख है और उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा आस्ट्रेलिया दौरे में कुछ विवादास्पद चीजों को सही तरीके से निपटाया है 1...सत्यकाम.राज.राणा 2053वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications