वनडे में 9000 रन बनाने वाले चौथे आेपनर बने गिलक्रिस्ट
पर्थ 16 फरवरी.वार्ता. आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में बतौर आेपनर 9000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए है
गिलक्रिस्ट ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के मैच में अपनी 118 रन की शतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की1 वह भारत के सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली तथा श्रीलंका के सनत जयसूर्या के बाद बतौर आेपनर 9000 वनडे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए है1 गिलक्रिस्ट के इस समय 281 मैचों से 9490 रन है और इनमें से उन्होंने बतौर आेपनर 253 मैचों में 36.87 के औसत से 9071 रन बनाए है
इस त्रिकोणीय सीरीज के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे गिलक्रिस्ट के कैरियर का यह 16 वां एकदिवसीय शतक था और दिलचस्प बात यह है कि गिलक्रिस्ट के इन सभी शतकों के मैचों में आस्ट्रेलिया जीता है1 इन 16 अवसरों में गिलक्रिस्ट ने 15 बार . मैन आफ द मैच . पुरस्कार जीता है1 वैसे वह अब तक कुल 27 बार मैन आफ द मैच पुरस्कार जीत चुके है
गिलक्रिस्ट ने अपने सभी शतक आेपनिंग करते हुये बनाए है और वह बतौर आेपनर सर्वाधिक शतक बनाने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए है1 उन्होंने मार्क वा के 15 शतक के रिकार्ड को पीछे छोड दिया है
राज.सत्यकाम.प्रभु 1657जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications