चौरसिया ने जीता इंडियन मास्टर्स
नयी दिल्ली 10 फरवरी.वार्ता. कोलकाता के शिवशंकर प्रसाद चौरसिया ने गोल्फ के बडे नामों को पीछे छोडते हुये आज दिल्ली गोल्फ क्लब में 25 लाख डालर के एमार.एमजी एफ इंडियन मास्टर्स टूर्नामेंट में ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज कर ली
चौरसिया ने आखिरी राउंड में पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड लगाया और नौ अंडर 279 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम कर लिया1 उन्होंने 416660 डालर . एक करोड 60 लाख रुपये. की पुरस्कार राशि जीती जो भारतीय खेलों में सबसे बडी पुरस्कार राशि है
दो अन्य भारतीयों दिग्विजय सिंह और गौरव घई ने भी चमकदार प्रदर्शन किया1 वे क्रमश. संयुक्त चौथे और संयुक्त छठे स्थान पर रहे
तीसरे राउंड के बाद शीर्ष पर चल रहे आयरलैंड के डेमियन मैकग्रेन ने आखिरी राउंड में दो अंडर पार 70 का कार्ड लगाया और सात अंडर 281 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे
स्पेन के जोस मैनुअल लारा ने पार चौथा राउंड खेला और वह पांच अंडर 283 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे
राज.प्रभु 2018जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications