बोपन्ना की हार से मुकाबला बराबर
नई दिल्ली . 10 फरवरी . वार्ता . 1 रोहन बोपन्ना की मैराथन मैच में डेनिस इस्तोमिन के हाथों पराजय के साथ ही आज यहां भारत और उज्बेकिस्तान के बीच डेविस कप टेनिस के एशिया आेसनिया ग्रुप एक का मुकाबला 2..2 से बराबर हो गया 1 बोपन्ना ने पहले उलट एकल मैच में उज्बेकिस्तान के चोटी के खिलाडी के खिलाफ अच्छी शुआत करते हुए पहले दो सेट जीत लिए थे 1 लेकिन इसके बाद इस्तोमिन ने जोरदार पलट वार किया और बाद के तीनों सेटों के साथ मैच भी जीत लिया 1 विश्व में 288 वें नंबर के बोपन्ना ने तीसरा सेट गंवाने के बाद बाकी के दो सेटों में अपने प्रतिद्वंद्वी को कडी टक्कर दी 1 लेकिन इस्तोमिन ने चौथे सेट का टाई ब्रेकर 7..1 से जीता और फिर तीन घंटों से कुछ अधिक समय तक चले मैच को अपनीोली में समेट लिया 1 बोपन्ना और महेश भूपति की जोडी ने शनिवार को इस्तोमिन और फारूक दुस्तोव को लगातार सेटों में हरा कर भारत को 2..1 से बढत दिलाई थी 1 इससे पहले शुक्रवार को खेले गए एकल मैचों में बोपन्ना ने दुस्तोव को हराया था मगर सोमदेव देववर्मन को इस्तोमिन के हाथों पराजय का मुंह देखना पडा था 1 राज पार्थिव लखमी1428वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications