खेल क्रिकेट भारत धोनी दो अंतिम . एडिलेड
इस मैच में तेज गेंंदवाज ब्रेटली की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर धोनी ने कहा .. ली की अनुपस्थिति से आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ताकत कमजोर नहीं होगी 1 ली के बिना भी उनके पास ऐसा अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है जो प्रतिद्वंदी बल्लेबाजों को आउट कर सकता है 1 धोनी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुकाबला है और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में उनकी पिछली पांच विकेट की जीत को देखते हुए भारत इस मैच में कुछ मनोवैज्ञानिक बढत के साथ उतरेगा
भारतीय कप्तान का मानना है कि उनके युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन में लगातार सुधार से उन्हें यह भरोसा मिला है कि भारत को आस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढत मिल गई है 1 उन्होंने कहा .. गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी उठाई है और अपने खेल का स्तर ऊंचा किया है अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें अपने प्रदर्शन की निरन्तरता कायम रखनी है 1 धोनी हालांकि अपने सीनियर बल्लेबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है और उनका मानना है कि बल्लेबाजों ने अपना काम नहीं किया है
राज . सत्यकाम प्रेम .1920वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications