पौलस को चैपियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण भारत ने दो रजत भी जीते
नई दिल्ली 16 फरवरी .वार्ता. भारत की सिनिमोल पौलस ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए दोहा में चल रही एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज महिलाओं की 800 मीटर दौड में चैपियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एक और खिताब अपने नाम जोड लिया 1भारत ने इसके अलावा तीसरे दिन दो रजत पदक भी जीते
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजूदा एशियाई और एशियाई इंडोर गेम चैंपियन 24 वर्षीय पौलस ने कजाकिस्तान की मत्सको मागरीटा की कडी चुनौती पर काबू पाते हुए स्वर्ण पदक जीता 1 पौलस का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण पदक है 1 पौलस ने गुरुवार को 1500 मीटर दौड में भी स्वर्ण पदक जीता था
प्रतियोगिता में भारत यह तीसरा स्वर्ण पदक है 1 प्रीजा श्रीधरन ने शुक्रवार को महिलाओं की 3000 मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीता था 1 भारत ने इसके अतिरिक्त पुरुषों की 3000 मी. दौड और गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत 1 सुरेन्द्र सिंह ने 3000 मी. में और आेमप्रकाश ने गोला फेंक में देश को रजत दिलाए
पौलस ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में तीन सेंकेंड का सुधार करते हुए 2:03.43 सेंकेंड के समय के साथ चैंपियनशिप रिकार्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया 1 उनकी हमवतन सुषमा देवी ने 2:04.66 सेंकेंड के साथ रजत जीता जबकि मागरीटा ने 2:04.85 सेंकेंड क े साथ कांस्य पदक जीता
राज.प्रभु 2029जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications