जीव. रंधावा और चौरसिया संभालेंगे भारतीय चुनौती
नयी दिल्ली 18 फरवरी.वार्ता. जीव मिल्खा सिंह. ज्योति रंधावा. अर्जुन अटवाल. गौरव घई और एमार एमजीएफ. इंडियन मास्टर्स के विजेता एस एस पी चौरसिया 28 फरवरी से दो मार्च तक गुडगांव के डी एल एफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में होने वाले 25 लाख डालर के जानी वाकर क्लासिक टूर्नामेंट में भारत की चुनौती संभालेंगे
टूर्नामेंट में इन भारतीयों के साथ दिखाई देने वाले अन्य एशियाई खिलाडियों में थाईलैंड के चांगचई जैदी. प्रयाद मार्कसेंग और थावोर्न विराटचांट. कोरिया के ली सुंग. चीन के लियांग औरांग लियान वेई तथा चीनी ताइपे के लू वेन तेह शामिल हैं
जानी वाकर क्लासिक में कई दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाडी भी भाग ले रहे हैं जिनमें फिजी के विजय सिंह. आस्ट्रेलिया के एडम स्काट. इंग्लैंड के इयान पोल्टर. स्काटलैंड के कोलिन मोंटगोमरी और डेनमार्क के थामस ब्योर्न शामिल हैं
राज सलीम जगबीर1814जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications