..चेन्नई किंग्स.. के ब्रांड एम्बेसडर बने श्रीकांत
चेन्नई.18 फरवरी.वार्ता.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. की ट्वेंटी20 प्रतियोगिता में चेन्नई की टीम को ..चेन्नई किंग्स.. का नाम दिया गया है और अपने समय के धाकड़ बल्लेबाज रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत को इस टीम काब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है
आईपीएल की चेन्नई टीम की फ्रेंचाइजी जीतने वाली इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने अपनी टीम का नाम ..चेन्नई सुपर किंग्स.. रखा है और दहाड़ते हुए शेर को इस टीम का ..लोगो.. बनाया है
इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एन. श्रीनिवासन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों की उपस्थिति के बीच आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में आईपीएल की चेन्नई टीम के नाम तथा उसके ..लोगो.. की घोषणा की
उन्होंने टीम के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णामाचारी श्रीकांत के नाम का भी एलान किया
श्रीनिवासन ने कहा ..हम क्रिकेट के खेल को राज्य के कोने..कोने तक फैलाने और नई प्रतिभाओं को खोजने के लिये आईपीएल को बेहतर अवसर के रूप में देख रहे हैं1..सलीम.राज.राणा 1738जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications