सी ए बी का एस जी एम सुलाएगा टिकटों का मसला
कोलकाता 18 फरवरी .वार्ता. बंगाल क्रिकेट संघ . सी ए बी . के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने आज बताया कि आई पी एल मैचों के दौरान टिकटों के वितरण के बारे में गतिरोध के समाधान का जिम्मा 26 फरवरी को होने वाली साधारण सभा की विशेष बैठक पर छोडा गया है1 मुखर्जी सी ए बी की कार्य समिति की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे1 उन्होंने कहा.. मैंने कार्य समिति के सदस्यों को टिकट वितरण की समस्या से अवगत कराया है1 सदस्य चाहते हैं कि आई पी एल के मैच ईडन गार्डन्स में हों इसलिए यह मामला साधारण सभा की विशेष बैठक को सौंपने का फैसला किया गया1. सौरभ गांगुली ने सुाव दिया है कि जरूरत पडने पर सी ए बी को टिकट खरीदने चाहिए1 इस बारे में पूछे जाने पर मुखर्जी ने कहा .. यह प्रशासनिक मामला होने के कारण ऐसा करना संभव नहीं है1. उन्होंने कहा .. सौरभ का कहना है कि इर्डन गार्डन्स को मैचों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए1 अगर मैच नहीं हुए तो कोलकाता की कोई टीम नहीं होगी और सौरभ टीम के कप्तान भी नहीं होंगे1. उन्होंने कहा.. ऐसे में पूर्व क्षेत्र से चार रणजी और चार अंडर 22 खिलाडी 60 दिनों तक विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों के साथ खेलने का अवसर गंवा देंगे1 यह क्रिकेट और इस खेल को चाहने वालों के लिए बहुत बुरा होगा1. पार्थिव जगबीर2140वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications