प्रबोध की कप्तानी बरकरार .दिवाकर करेंगे अंतरराष्ट्रीय पर्दापण
नई दिल्ली . 19 फरवरी .वार्ता. प्रबोध टिर्की को अगले महीने चिली में होने वाले आेलंपिक क्वालीफायर के लिए 18 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम का कप्तान बनाए रखा गया है
टीम में ड्रैग फ्लिकर दिवाकर राम को भी शामिल किया गया है जो अपना अंतरराष्ट्रीय पर्दापण करेंगे 1 इसके अलावा टीम में कोई अन्य चौंकाने वाले नाम नहीं है 1 इन सभी खिलाडियों का चयन अगामी आेलंपिक को ध्यान रखते हुए किया गया है
दिवाकर को जूनियर टूर्नामेंट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है 1 इसके अलावा स्ट्राइकर अजितेश राय भी टीम में शामिल किया गया है 1 अजितेश को प्रीमियर हाकी लीग और जूनियर स्तर पर अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है
भारतीय हाकी महासंघ .आईएचएफ. सूत्रों के अनुसार पेनल्टी कार्नर को मजबूत बनाने के लिए टीम में दो ड्रैग फ्लिकर को शामिल किया गया है 1 ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह की अनुपस्थिति में वी आर रघुनाथ टीम की पसंद बने 1 संदीप ने स्वास्थ्य कारणों से टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया है
पुराने चेहरों में दिलीप टिर्की और विलियम खाल्को भारतीय रक्षा पंक्ति की कमान संभालेंगे1 इसके अलावा बिमल लाकडा और इग्नेश टिर्की भी मुख्य भूमिका में होंगे 1कप्तान प्रबोध .सरदारा सिंह .विक्रमकांत .और गुरबाज सिंह मिडफिल्डर होंगे
आक्रमण की कमान एशिया कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्रभजोत सिंह .तुषार खांडकर .राजपाल सिंह और शिवेन्द्र सिंह पर होगा 1इसके अलावा भरत चिकारा और अजितेश इस श्रेणी के सुरक्षित खिलाडी होंगे
गोलकीपर एड्रियन डिसूजा की अनुपस्थिति में भरत छेत्री और बलजीत सिंह गोलकीपर की भूमिका संभालेंगे
टीम: गोलकीपर: भरत छेत्री और बलजीत सिंह डिफेंडर: दिलीप टिर्की . विलियम खाल्को .वी आर रघुनाथ और दिवाकर राम
मिडफील्डर:बिमल लाकरा . इग्नेश टिर्की . प्रबोध टिर्की .सरदारा सिंह .विक्रमकांत और गुरबाज सिंह
फारवर्ड: प्रभजोत सिंह .राजपाल सिंह . तुषार खांडकर .शिवेन्द्र सिंह.भरत चिकारा और अजितेश रायसत्यकाम लखमी2124वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications