मुश्किलों से भरी होगी श्रीलंका की राह
मेलबोर्न . 21 फरवरी . वार्ता . 1 मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाडी शुक्रवार को यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका को शिकस्त देने के लिए एडी चोटी का जोर लगा देंगे ताकि एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकें 1 इस मैच को जीतने की हालत में आस्ट्रेलिया के 21 अंक हो जाएंगे 1 ऐसी हालत में भारत के 12 और श्रीलंका के सिर्फ छह अंक होंगे और आस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा 1 दूसरी आेर श्रीलंका को तीन मैचों के फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना होगा 1विश्व कप के फाइनलिस्ट श्रीलंका का इस सीजन में चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन काफी फीका रहा है 1 वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला 0..2 से गंवाने के बाद दोनों एकदिवसीय मैचों में भी शिकस्त खा चुका है 1 मेलबोर्न में आस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पिछले 24 में से 20 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं 1 पार्थिव .सत्यकाम प्रेम .1413जारी . वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications