आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा
दुबई . 20 फरवरी .वार्ता. भारत एलजी आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है
इस रैंकिंग में श्रीलंका तीसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर पहुंच गया है 1श्रीलंका के 109 अंक है जबकि दक्षिण अफ्रीका के श्रीलंका से केवल एक अंक कम 108 अंक है
उधर बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भारत के सचिन तेंंदुलकर 12 वें स्थान पर हैं जबकि राहुल द्रविड 15 वें और वी वी एस लक्ष्मण 17 वें स्थान पर हैं
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा इस तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर जैक्स कैलिस दूसरे और आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग चौथे पर पहुंच गए हैं 1आस्ट्रेलिया के माइक हसी तीसरे और पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ पांचवें स्थान पर हैं
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के कप्तान अनिल कुंबले एक स्थान फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं 1 बायें हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान 13 वें और जहीर खान 18 वें स्थान पर काबिज हैं 1 श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस तालिका में शीर्ष पर कायम हैं
सत्यकाम लखमी2316वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications