ेआस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिर असफल 184 रन पर सिमटी पारी
मेलबोर्न 22 फरवरी .वार्ता. माइक हसी .नाबाद 64. और माइकल क्लार्क .50. के जुारू अर्द्धशतकों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने आज यहां सीबी त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती टकों से उबरते हुए 184 रन बनाए
इससे पहले श्रीलंका ने टास जीतकर आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया लेकिन एक बार फिर विश्व चैंपियन टीम की पारी शुरू में ही लडखडा गई और उसने 22 वें आेवर तक चार विक ेट 54 रन पर ही गंवा दिए
इस पूरे टूर्नामेंट में असफल चल रही आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की नाकामी यहां भी जारी रही1कप्तान रिकी पोंटिंग का अपने बल्लेबाजों क े लिए मिसाल बनने का बयान भी धरा का धरा रहा गया और वह महज 11 रन बनाकर रन आउट हो गए
हसी और क्लार्क की भरोसेमंद जोडी ने आस्ट्रेलिया की पारी को संभाला और 90 रन की सोदारी कर कंगारूओं को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए चौके छक्के का मोह त्यागकर एक और दो रन लेकर टीम के स्कोर को गतिशील रखा 1 क्लार्क ने अपने पचास रन की पारी में चार चौके लगाए जबकि हसी ने अपनी नाबाद पारी में केवल एक चौका लगाया 1 क्लार्क को आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया
हसी और क्लार्क के अलावा आस्ट्रेलिया का कोई अन्य बल्लेेबाज ज्यादा सफल नहीं हो सका और श्रीलंका की सधी गेंदबाजी के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए 1 आेपनर मैथ्यू हेडन ने हालांकि शुरू में अपने आक्रामक तेवर दिखाए थे लेकिन वह 23 के निजी योग पर आउट हो गए 1 उन्होंने अपनी संक्षिप्त पारी में तीन चौके लगाए 1 श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच के शतकवीर एडम गिलक्रिस्ट इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर चामिंडा वास की गेंद पर बोल्ड हो गए
आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस .04. जेम्स होप्स .11. और ब्रैड हॉग.04. भी शीघ्र ही पवेलियन लौट गए
श्रीलंका की तरफ से वास और मलिंगा को एक एक जबकि मुरलीधरन और फरवीज महरूफ को दो दो विकेट मिले
सत्यकाम.सलीम.प्रभु 1320वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications