कुआलालम्पुर . 22 फरवरी .वार्ता. कप्तान विराट कोहली के धुआंधार शतक की मदद से भारत ने वेस्ट इंडीज को आज यहां 50 रन से हरा कर ग्रुप बी में अजेय रहते हुए अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के सुपर लीग क्वार्टरफाइनल में कदम रखा1 मैन आफ दि मैच कोहली ने सिर्फ 74 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और चार जोरदार छक्कों के साथ 100 रन बनाए 1 भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 265 रन बना लिए 1 वेस्ट इंडीज के खिलाडियों ने गैरजिम्मेदाराना बल्लेबाजी से अपनी हालत खुद ही पतली बना ली 1 यह टीम 47.5 आेवरों में 215 रन पर आउट होने के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई 1 भारत की शुआत खराब रही और उसने श्रीवत्स गोस्वामी . दो . का विकेट सिर्फ तीन रन के योग पर गंवा दिया 1 लेकिन इसके बाद तवर कोहली और तन्मय श्रीवास्तव ने 102 रन की सोदारी कर टीम को संभाल लिया 1 तवर ने 84 गेंदों पर चार चौकों के साथ 50 रन बनाए 1 तन्मय 75 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 51 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए 1 विराट ने शुआत से आतिशी अंदाज में खेलते हुए मैदान पर चारों आेर खूबसूरत स्ट्रोक लगाए 1 उन्होंने अपना अर्द्धशतक सिर्फ 49 गेंदों पर पूरा किया 1 उन्होंने सौरभ तिवारी के साथ 111 रनों की सोदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया1 पार्थिव.प्रेम.रमेश1749 जारी.वार्ता