पीएसबी और पीएनबी ने रोमांचक मुकाबले जीते
नयी दिल्ली 23 फरवरी.वार्ता. पंजाब एवं सिंध बैंक .पीएसबी. तथा पंजाब नेशनल बैंक. पीएनबी. ने आज यहां महाराजा रणजीत सिंह हाकी टूर्नामेंट में अपने..अपने मुकाबले टाइब्रेकर की मदद से रोमांचक अंदाज में जीत लिये
ग्रुप..एक में पीएसबी ने दिलेर सिंह के दो गोलों की मदद से एयर इंडिया मुंबई को 5..2 से हराया जबकि दूसरे ग्रुप में पीएनबी ने नामधारी एकादश को 4..2 से हराया1 इन दोनों मुकाबलों का नतीजा टाइब्रेक के जरिए ही सामने आ सका
पहले ग्रुप में पीएसबी और एयर इंडिया के बीच हुआ मुकाबला निर्धारित समय तक स्कोर 2..2 रहने के बाद टाइब्रेकर में पहुंच गया 1 वहां पर पीएसबी ने तीन शाट निशाने पर लगाये जबकि एयर इंडिया अपने पांचों मौके गंवा बैठा1 इस तरह पीएसबी ने यह मुकाबला 5..2 से जीत लिया
दूसरे ग्रुप में भी निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1..1 की बराबरी पर थीं1 लेकिन टाइब्रेकर में पीएनबी तीन गोल करने में सफल रहा जबकि नामधारी का केवल एक शाट ही गोल में पहुंच सका1 इसके साथ ही पीएनबी ने 4..2 की जीत हासिल कर ली
रविवार को एयर इंडिया मुंबई का मुकाबला इंडियन आयल और नामधारी का सामना एयर इंडिया नार्थ से होगा
प्रेम राज जगबीर2002वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications