सैन जोस.कैलीफोर्निया. 24 फरवरी.वार्ता.शीर्ष वरीयता प्राप्त एंडी रोडिक ने गुलरमो गारसिया लोपेज को 7..6 6..1 से हराकर सैन जोन आेपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया1 फाइनल में रोडिक का मुकाबला चेक गणराज्य के राडिक स्टीपनीक से होगा 1स्टीपनीक ने सेमीफाइनल में अमरीका के राबी गिनेप्री को 6..7 6..4 6..1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
सेमीफाइनल मुकाबले के पहले सेट में रोडिक को लोपेज से तगड़ी टक्कर मिली मगर दूसरे सेट में उन्होंने प्रतिद्वंदी की एक न चलने दी और उसे 6..1 से शिकस्त देकर मैच 7..6 6..1 से जीत लिया
रोडिक ने कहा ..मैं अपने खेल से संतुष्ट हूं1 मैच के दौरान सबकुछ मेरे नियंत्रण में था और मुे किसी भी समय यह नहीं लगा कि मैं मैच हार सकता हूं1 यही भावना मेरी जीत की कंुजी साबित हुई1.. एक अन्य सेमीफाइनल में स्टीपनीक को गिनेप्री से मैच जीतने में काफी पसीना बहाना पडा 1 लेकिन पहला सेट 6..7 से गंवाने के बाद स्टीपनीक ने जबर्दस्त वापसी की और अगले दो सेट में उन्होंने युवा गिनेप्री की एक न चलने दी
मैच के बाद स्टीपनीक ने कहा...मेरे पास पहला सेट जीतने का मौका था 1 लेकिन गिनेप्री ने बेहतर खेल दिखाकर पहला सेट जीत लिया
उन्होंने कहा...पहला सेट हारने के बाद मैं काफी निराश था 1 लेकिन मुे पता था कि मुे अगले दो सेट हरहाल में जीतना है और मैंने ऐसा ही किया1...सलीम.सत्यकाम.प्रभु 1337वार्ता