ईशांत के सकूल में छात्रों पर चढ चुका है क्रिकेटर बनने का सुरुर
नयी दिल्ली.25 फरवरी. वार्ता . आस्ट्रेलिया में तहलका मचा रहे भारत के युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की सफलता और लोकपि्रयता का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर चढ रहा है उतनी ही तेजी से उनके राजधानी स्थित स्कूल गंगा इंटरनेशनल में छात्रों पर किक्रेटर बनने का सुरुर चढता जा रहा है 1 ईशांत के स्कूल गंगा इंटरनेशनल हिरण कुदना के मैनेजर सुशील गुप्ता ने आज . यूनीवार्ता . से कहा .. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे स्कूल का एक छात्र अन्तर्राष्ट्रीय क्रिेकेट में देश का नाम रोशन कर रहा है ईशांत की सफलता से हमारे स्कूल के छात्रों में खेलों खासकर क्रिकेट के प्रति एक नया जोश और उत्साह आया है
यह पूछने पर कि क्या उनके स्कूल के छात्र अब क्रिकेट की तरफ ज्यादा भागने लगे हैं . श्री गुप्ता ने कहा .. छात्रों के माता पिता तक चाहते हैं कि उनका बेटा स्कूल की क्रिकेट टीम में शामिल हो 1 हम अन्य खेलों को भी क्रिेकेट की तरह ही प्रोत्साहित करते हैं लेकिन ईशांत की सफलता को देखने के बाद निश्चित रुप से माता पिता में अपने बेटों को क्रिेकेटर बनाने की दिलचस्पी ज्यादा बढ गई है 1 उन्होंने साथ ही कहा .. हमारे स्कूल से युद्धवीर सिंह राष्ट्रीय हाकी टीम में गया है और मनप्रीत कौर बास्केटबाल टीम में गई है 1 लेकिन उस समय उतना उत्साह नहीं जागा था जितना ईशांत की लोकपि्रयता को देख कर अब उठा है
राज .सत्यकाम प्रेम .1737जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications