For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इसी मैच में फैसला कर फाइनल में पहुंचेंगे:धोनी

By Staff

होबर्ट . 25 फरवरी .वार्ता. भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा है कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के मैच को सेमीफाइनल मान रही है और इसे जीतकर वह फाइनल में अपना स्थान पक्का करेगी

धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा...हम 29 फरवरी को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के परिणाम का इंतजार नहीं करेंगे 1...उन्होंने कहा...हम श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतकर फाइनल में स्थान पक्का करना चाहेंगे और अंतिम लीग मैच के परिणाम पर आश्रित नहीं रहेंगे 1 यह मैच हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है 1... धोनी ने श्रीलंका को एक मजबूत प्रतिद्वंदी बताते हुए अपने खिलाडियों को उससे सावधान रहने तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया है

भारतीय कप्तान ने कल अपने आेपनर जोडी सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग की लगातार असफलता पर चिंता जताई थी और कहा था कि इन्हें अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा 1हालांकि उनके पास सहवाग की जगह आक्रामक बल्लेबाज राबिन उथप्पा से आेपनिंग का विकल्प खुला है

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगातार खेलाने के सवाल पर धोनी ने कहा...हां यह इशांत और गंभीर के साथ कुछ ज्यादती है लेकिन हमारे पास आराम का कुछ मौका है तथा हमें इस तरह के खिलाडियों की जरूरत है 1... हालांकि धोनी ने कल के मैच के लिए टीम कंाबिनेशन का खुलासा नहीं किया है

सत्यकाम .राज प्रेम .1722वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+