प्रवीण .ईशात के कहर से श्रीलंकाई ध्वस्त ्भारत शान से फाइनल में
होबर्ट 26 फरवरी.वार्ता. प्रवीण कुमार और ईशांत शर्मा की कहर बरपाती गेंदों से भारत ने आज श्रीलंकाई चीतों को आज सात विकेट से जमीन सुंघाते हुए त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रंृखला के फाइनल में पहुंचकर आस्ट्रेलिया से भिडने का अधिकार पा लिया
. मैन आफ द मैच . प्रवीण कुमार और ईशांत ने चार.चार विकेट लेते हुये .करो या मरो . के इस मुकाबले में श्रीलंकाई चुनौती को 47.1 आेवर में 179 रन पर ध्वस्त कर दिया
भारत के लिए जीत का 180 रन का लक्ष्य ज्यादा बडा नही था1 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने फार्म में लौटते हुये 63 रन ठोके जबकि फार्म में चल रहे गौतम गंभीर ने भी नाबाद 63 रन बनाए और भारत ने 17.4 आेवर शेष रहते तीन विकेट पर 180 रन बनाकर बोनस अंक के साथ मैच जीत लिया
भारत के इस जीत के बाद आठ मैचों से 17 अंक हो गए और वह फाइनल में पहुंच गया जहां दो से सात मार्च तक होने वाले .बेस्ट आफ थ्री. फाइनल्स में उसका मुकाबला विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से होगा जो सात मैचो में 26 अंकों के साथ फाइनल में पहले से ही बैठा है1 श्रीलंका की इस हार के बाद अब 29 फरवरी को उसका आस्ट्रेलिया के साथ होने वाला मुकाबला परिणाम के लिहाज से महत्वहीन हो गया है
राज.पार्थिव.प्रभु 1229जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications