डालमिया ने कैब को दिखायी अपनी ताकत
कोलकाता 26 फरवरी.वार्ता. लगभग 15 महीने तक अज्ञातवास में रहने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने आज धमाकेदार तरीके से क्रिकेट प्रशासन में अपनी वापसी दर्ज की
डालमिया ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ .कैब. के सदस्य संघों का भारी समर्थन हासिल करके यह जता दिया कि अब भी क्रिकेट जगत पर उनकी काफी पकड है1 डालमिया ने हालांकि इसे बीसीसीआई में वापसी की दिशा में उठाया गया कदम मानने से इंकार कर दिया
दरअसल कैब के 121 में से 85 सदस्यों ने कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग. आईपीएल. मैचों के आयोजन से कैब को मिलने वाली राशि में हिस्सा को लेकर चल रहे अपने संघर्ष का नेतृत्व डालमिया को सौंप दिया है1 डालमिया ने उनकी मांग को पूरा समर्थन देते हुये कैब क ी विशेष आमसभा की बैठक में शिरकत की
बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा... मैं यहां पर लडाई करने नहीं आया हूं लेकिन किसी को अपनी इच्छा से यहां मैच कराने या न.न कराने की अनुमति नहीं दी जा सकती है1 हम चाहते हैं कि आईपीएल मैचों का यहां पर आयोजन हो 1 लेकिन अगर हमें मजबूर किया गया तो हम आसानी से हार नहीं मानेंगे1... उन्होंने कहा कि वह कैब सदस्यों के अनुरोध पर उनके समर्थन में सामने आये हैं1 हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कैब के चुनाव में शिरकत करेंगे तो उन्होंने कहा कि अभी उसमें काफी समय है1 लगभग दो दशक तक भारतीय क्रिकेट प्रशासन पर जबर्दस्त पकड रखने वाले डालमिया को वर्ष 2006 में बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था 1 इसके साथ ही कैब पर भी उनका वर्चस्व समाप्त हो गया था
प्रेम मनोरंजन 2207 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications