तमिलनाडु और पंजाब अगले दौर में
भोपाल 26 फरवरी.वार्ता. इक्कीसवीं अखिल भारतीय डाक हाकी प्रतियोगिता में आज तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 5.0 और पंजाब ने उडीसा को 8.0 से रौंदकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया
नाक आउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता के पूल ए के मैच में तमिलनाडु ने शुरु से ही खेल पर अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए पहले हाफ के 25 वें मिनट में ही4.0 की बढत हासिल कर ली
तमिलनाडु के आगे उत्तर प्रदेश की टीम बचाव ही करती नजर आयी1 खेल के 64 वें मिनट में तमिलनाडु ने पेनाल्टी कार्नर से गोल दागते हुए 5.0 की बढत के साथ जीत दर्ज की
तमिलनाडु की आेर से आर जवाहर ने शानदार खेल दिखाते हुए 19 वें. 25 वें और 64 वें मिनट में लगातार तीन गोल दागे1 पूल बी में पंजाब ने उडीसा को 8.0 से रौंद कर अगले दौर में प्रवेश किया1 पंजाब की जीत में टीम के खिलाड़ी धरमपाल ने पांच गोल दागकर बेहतरीन हाकी का प्रदर्शन किया1 उसने चार मैदानी एक गोल पेनाल्टी कार्नर से किया1 पंजाब की जीत में संजय कुमार की भी खासभूमिका रही जिसने तीन गोल दागे
भारतीय खेल प्राधिकरण.साई. के बिशनखेडी स्थित र्टफ पर खेली जा रही इस स्पर्धा में बुधवार को मध्यप्रदेश और तमिलनाडु तथा पंजाबऔर कर्नाटक के बीच मुकाबले होंगे
अजय प्रेम मनोरंजन 1844 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications