Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कुंबले छठे स्थान पर

दुबई 26 फरवरी.वार्ता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 12वें स्थान के साथ भारतीय बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं जबकि गेंदबाजी में कप्तान अनिल कुंबले छठे स्थान पर हैं1 अन्य भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड 15वें और वी वी एस लक्ष्मण 17वें स्थान पर हैं

सूची मेें श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा शीर्ष पर हैं1 आस्ट्रेलिया के माइकल हसी और रिकी पोंटिंग क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाडी जैक कालिस बंगलादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण शीर्ष तीन बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं

टेस्ट गेंदबाजों की सूची में श्रीलंका के आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं1 दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टीन दूसरे और आस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क तीसरे स्थान पर हैं1 सूची में भारतीय गेंदबाजों में जहीर खान को 13वां और इरफान पठान को 14वां स्थान दिया गया है

टेस्ट आलराउंडर खिलाडियों की सूची में कोई बदलाव नहीं आया है1 इस सूची में कालिस शीर्ष पर हैं1 इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू फ्लिंटाफ दूसरे और न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल वेटोरी तीसरे स्थान पर हैं1 भारतीय आलराउंडर पठान को पांचवां स्थान दिया गया है

प्रकाश प्रेम मनोरंजन 1842 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+