मुंबई 26 फरवरी.वार्ता. एक मार्च से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी आेपनर गैरी कस्र्टन ने आज यहां टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले और कुछ बोर्ड अधिकारियों से मुलाकात की
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड.बीसीसीआई. मुख्यालय में हुयी यह मुलाकात करीब दो घंटे चली1 इस दौरान बोर्ड के सचिव निरंजन शाह. कोषाध्यक्ष एन श्रीनिवासन और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी भी मौजूद थे
हालांकि कस्र्टन और कुंबले ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया1 लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच भारतीय टीम की आगामी चुनौतियों के बारे में चर्चा हुयी
कस्र्टन को बीसीसीआई ने दो वर्ष के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है1 हालांकि उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के पहले ही कोच नियुक्त किया गया था लेकिन वह अपनी निजी समस्याओं के चलते दौरे पर नहीं जा सके थे1 वैसे वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों के दौरान टीम के साथ मौजूद थे
बहरहाल एक मार्च से कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले कस्र्टन के समक्ष पहली चुनौती के रूप में उनके ही देश की टीम होगी1 मार्च..अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने भारत आ रहा है
कस्र्टन को पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल के इस्तीफा देने से रिक्त हुयी जगह पर भारतीय कोच बनाया गया है1 चैपल ने गत वर्ष मार्च में विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था और भारतीय उसके बाद से ही स्थायी कोच के बगैर खेल रही है
प्रेम मनोरंजन 2303 वार्ता.