विंसेंट के साथ न्यूजीलैंड क्रिकेट का करार खत्म
क्राइस्टचर्च. 28 फरवरी.वार्ता. न्यूजीलैंड क्रिकेट.एनजेडसी. ने विद्रोही इंडियन क्रिकेट लीग. आईसीएल. में शामिल होने की घोषणा करने वाले अपने बल्लेबाज लोउ विंसेंट के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है
एनजेडसी के प्रमुख जस्टिन वान ने कहा कि उन्हें विंसेंट के आईसीएल में खेलने के फैसले से निराशा हुयी है1 हालांकि उन्होंने कहा कि आईसीएल के प्रति बोर्ड का पुराना रूख कायम है जिसके तहत इस लीग में खेलने वाले किसी भी क्रिकेटर को राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा1 वान ने कहा... गत दो दिनों में विंसेंट और न्यूजीलैंड क्रिकेटर संघ के प्रतिनिधियों से मेरी बात हुयी है 1 मैंने उन्हें बताया कि एनजेडसी की शर्तों का उल्लंघन करने से मुे निराशा हुयी है1 हम खिलाडियों से इन शतो का पालन करने की उम्मीद करते हैं1... न्यूजीलैंड के लिए 23 टेस्ट मैच खेल चुके विंसेंट ने गत दिनों आईसीएल में शामिल होने की घोषणा की थी1 उनसे पहले शेन बांड. क्रिस केयन्र्स. क्रिस हैरिस. नाथन एस्टल. क्रेग मैकमिलन. एडम परोरे और डेरिल टफी जैसे नामचीन किवी क्रिकेटर भी इस बागी लीग से जुड चुके हैं
गौरतलब है कि आईसीएल को आईसीसी की मान्यता न.न होने के कारण सभी क्रिकेट बोर्डों ने उसमें अपने अनुबंधित खिलाडियों को शामिल न.न होने की सख्त हिदायत दी है1 इसके बावजूद उससे जुडने वाले क्रिकेटरों को कभी भी राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना जाएगा
प्रेम.प्रकाश.रमेश1325वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications