सिद्धार्थ त्रिवेदी की घातक गेंदबाजी के बावजूद उत्तर को बढत
मुंबई . 20 फरवरी . वार्ता . 1 पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ त्रिवेदी की कहर बरपाती गेंदें उत्तर को दलीप ट्राफी क्रिकेट फाइनल के दूसरे दिन आज यहां पहली पारी में 66 रन की मजबूत बढत लेने से नहीं रोक सकीं 1 त्रिवेदी ने दिन की शुआत में ही कयामत ढाते हुए 27 आेवरों में 67 रन देकर छह खिलाडियों को आउट किया 1 इसके बावजूद उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम के 274 के जवाब में अपनी पहली पारी में 340 रन बना लिए 1 यशपाल सिंह और रजत भाटिया ने अर्द्धशतक जमाते हुए शतकीय सोदारी कर उत्तर क्षेत्र को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया 1 उत्तर क्षेत्र ने सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 53 रन से आगे शुरू की 1 लेकिन 97 रन के योग तक उसके चार खिलाडी पैवेलियन का रास्ता नाप चुके थे 1 अपने योग में उत्तर क्षेत्र कोई इजाफा नहीं कर सका था जब आकाश चोपडा . 35 . त्रिवेदी की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे 1 इसके तीन गेंद बाद ही त्रिवेदी ने करण गोयल को खाता खोलने का मौका दिए बिना विकेट के पीछे कैच करा दिया 1 पार्थिव .राज.राणा 191
जारी . वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications