बि्रसबेन.04 मार्च. वार्ता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एक और बेहतरीन पारी.91. की मदद से भारत अंतिम आेवरों की लडखडाहट के बावजूद आज यहां आस्ट्रेलिया के सम्मुख त्रिकोणीय वनडे सीरीज का दूसरा फाइनल जीतने के लिए 259 रन का लक्ष्य रखने में सफल रहा
सचिन भले ही अपने 43वें वनडे शतक से चूक गये लेकिन उन्होंने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जमीन तैयार कर दी1 उनके अलावा उपकप्तान युवराज सिंह.38. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.36. और आेपनर राबिन उथप्पा .30. ने भी उपयोगी पारियां खेली
लेकिन सचिन के आउट होने के बाद अंतिम 11 आेवरों में भारतीय पारी की गति काफी धीमी हो गयी 1 लगातार विकेट गिरने के कारण भारत स्लाग आेवरों का फायदा नहीं उठा सका और नौ विकेट पर 258 रन का स्कोर ही खडा कर सका
आस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन ब्रैकन और माइकल क्लार्क ने तीन..तीन विकेट लिए जबकि स्टुअर्ट क्लार्क. ब्रेट ली और एंड्रयू साइमंड्स के खाते में एक..एक विकेट आए1 प्रेम.सलीम नंद1326 जारी.वार्ता