For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

धोनी और ब्रैकेन रहे नंबर वन

By Staff

नई दिल्ली . 05 मार्च . वार्ता . भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन ब्रैकेन मंगलवार को खत्म हुई एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की त्रिकोणीय शृंखला में क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत में सबसे आगे रहे 1 भारत ने तीन मैचों के फाइनल का दूसरा मैच बि्रसबेन में 13 रन से जीत खिताब अपने नाम किया 1 उसने सिडनी में खेला गया पहला फाइनल मैच छह विकेट से जीता था 1 धोनी ने शृंखला में दो अर्द्धशतकों के साथ 69.40 के औसत से 347 रन बना कर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 1 उन्होंने विकेट के पीछे भी अपनी महारत साबित करते हुए 19 कैच लिए और दो स्टंपिंग की 1 ब्रैकेन ने 16.52 रन के सर्वश्रेष्ठ औसत से सबसे ज्यादा 21 विकेट लिए और उन्हें मैन आफ दि सीरीज भी घोषति किया गया 1 दिल्ली के युवा बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दो शतकों की मदद से 55 के औसत से सबसे ज्यादा 440 रन बनाए 1 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शृंखला में एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाए और 44.33 के औसत से 399 रन स्कोर किए 1 सचिन ने पहले फाइनल में नाबाद 117 और दूसरे में 91 रन बनाए और आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों में चोटी पर पहुंच गए 1 भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने 20.35 रन के औसत से सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए 1 प्रवीण कुमार ने सिर्फ चार मैच में खेलने के बावजूद अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करते हुए 17.50 रन के औसत से 10 विकेट लिए

सुरेश.पार्थिव नंद1355 जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+