राउरकेला . 09 मार्च .वार्ता. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी अपनी .डिस्कवर इंडिया. यात्रा के तहत कल पानपोश के हाकी स्पोटर्स हास्टल में खिलाडियों से मुलाकात की
श्री गांधी इस दौरान हाकी खिलाडी अनुपमा बरेला .सुष्मिता बरेला .सौरभ बरेला और कोच बिजय लाकडा तथा सिलवेस्टर टोपो से मुलाकात की 1 इन्होंने श्री गांधी को राज्य में प्रतिभाशाली खिलाडियों के बारे में बताया 1 उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन सही खिलाडियों का चुनाव नहीं होता है
खिलाडियों ने कहा कि यहां खिलाडियों की अनदेखी की जाती है 1 लेकिन दूसरे राज्य यहीं के खिलाडियों को नौकरी देकर उनका फायदा उठाते हैं 1 उन्होंने कहा कि पहले सेल खिलाडियों को नौकरी देती थी लेकिन अब उसने भी ऐसा करना बंद कर दिया है
बाद में श्री गांधी वीरमात्रापुर नगरपालिका के अध्यक्ष किशोर कुजुर के नेतृत्व में एक आदिवासियों के समूह से भी मुलाकात की
सत्यकाम रामलाल0554वार्ता