For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कैटवाक करतीं सेरेना का जलवा माडलों पर पडा भारी

By Staff

नयी दिल्ली 10 मार्च.वार्ता. सेरेना विलियम्स् टेनिस चैम्पियन हैं. एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर है और जब वह रैम्प पर कैटवाक करती है तो उनका जलवा दूसरी माडलों पर भारी पडता है

अमरीका की सेरेना रविवार को बेंगलूर में बेंगलूर आेपन खिताब जीतने के बाद अगले दिन यहां राजधानी में थीं और उन्होंने एक प्राडक्ट की लांचिंग के अवसर पर अपना जलवा बिखेरते हुए सारा आकर्षण चुरा लिया1 सेरेना के रैम्प पर उतरने से पहले कई माडल अपना जलवा दिखा चुकी थीं1 लेकिन जैसे ही सेरेना रैम्प पर उतरी. सभी निगाहें उनकी तरफ मुड गइ और इस अश्वेत सुंदरी का जादू सब पर छा गया

सुर्ख लाल रंग की शार्ट ड्रैस में सेरेना का जलवा देखते ही बनता था1 रैम्प पर उनके चन्द कदमों ने जैसे बिजलियां गिरा दीं1 प्रोडक्ट लांच करने के चंद मिनट बाद सेरेना संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने आई तो वह लाल रंग की ड्रैस से सफेद रंग की ड्रैस में आ चुकी थीं

टेनिस के अलावा फैशन डिजाइनर के प में खुद को स्थापित कर चुकी सेरेना भारतीय फैशन से काफी प्रभावित नजर आइ1 उन्होंने कहा. ..भारतीय फैशन बिल्कुल अलग किस्म का है1 भारत को अपने सिल्क और टैक्सटाइल के लिए जाना जाता है1 यह मेरा भारत का पहला दौरा था और मैं भारत के फैशन के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थीं1 मैं यहां के फैशन को देखकर वाकई रोमांचित हूं1.. उन्होंने साथ ही कहा कि वह भविष्य में .सेरेना क्लैक्शन. को भारत में जर लाना चाहेंगी1 सेरेना ने भारतीय मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुये कहा कि उनके लिए एक सप्ताह का यहां का अनुभव काफी शानदार रहा

सेरेना ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की सराहना करते हुये कहा कि वह एक शानदार खिलाडी है और उन्होंने भारतीय टेनिस के लिए काफी कुछ किया है1 उन्होंने साथ ही कहा कि सानिया के अंदर दुनिया की टाप..10 खिलाडियों में पहुंचने की क्षमता है

राज पाथिव मनोरंजन 1803 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+