भारत की जीत पर आमिर का दिल 'फ़ना'

By Staff
नई दिल्ली, 11 मार्चः बालीवुड अभिनेता आमिर खान ने टीम इंडिया की कामनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत को बेहतरीन जीतों में से एक बताते हुए इसकी दिल खोलकर प्रशंसा की है.

आमिर ने अपने ब्लाग पर इस जीत के लिए टीम इंडिया के खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करना वाकई प्रशंसनीय है. मैं पूरी भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई देता हूं. मैंने भी इस जीत पर खूब मजे किए और इस जीत पर तो मेरा दिल "फना" हो गया.

आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का बेस्ट आफ थ्री फाइनल्स के केवल दो ही फाइनल में विजेता तय हो जाने की बात पर आमिर ने कहा वाकई पोंटिंग की भविष्यवाणी सही निकली कि तीसरा फाइनल खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

हालांकि आमिर ने कहा कि हार जीत को खेल भावना की तरह लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें हार के बाद अपने खिलाड़ियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने मीडिया को इस मामले में संयम बरतने की सलाह दी.

आमिर ने खासतौर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मेरठ मेल प्रवीण कुमार की तहेदिल से प्रशंसा करते हुए कहा इन दोनों के शानदार खेल ने भारत की राह आसान कर दी.

उन्होंने कहा कि सचिन ने आखिरी दो मैचों में अपनी पारी से हमारी जीत सुनिश्चित कर दी. साथ ही प्रवीण इस दौरे की खोज रहे, हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे दुनिया के श्रेष्ठ विकेटकीपरों में शामिल एडम गिलक्रिस्ट की दुखद विदाई से दुख हुआ, क्योंकि ऐसा खिलाड़ी एक बेहतरीन विदाई का हकदार था.

Story first published: Tuesday, March 11, 2008, 12:00 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+