कार्वाल्हो को नहीं मिलेगा इनाम...बीएचए
मुम्बई. 12 मार्च .वार्ता. भारतीय पुष हॉकी टीम के आेलम्पिक की दौड़ से पहली बार बाहर होने के बाद मुम्बई हॉकी एसोसिएशन .बीएचए. ने टीम के कोच जोआसिस कार्वाल्हो को पूर्व निर्धारित अवार्ड से सम्मानित नहीं करने का निर्णय लिया है
बीएचए ने इससे पहले भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के पुरस्कार स्वरूप कार्वाल्हो को एक लाख 25 हजार पए की धनराशि देने का फैसला लिया था मगर हॉकी टीम के इस साल होने वाले पेईचिंग आेलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने की वजह से उसने कार्वाल्हो को यह सम्मान देने का इरादा बदल दिया
गौरतलब है कि रविवार को चिली में खेले गए आेलम्पिक हॉकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 2..0 से हराकर पहली बार उसे आेलम्पिक की दौड़ से बाहर कर दिया था
बीएचए के सचिव केहर सिंह ने यहां कहा कि कार्वाल्हो को पुरस्कार नहीं देने का फैसला उचित है क्योंकि उन्होंने खुद को तथा अपने खिलाड़ियों को एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये गए समारोह से दूर रखा1 इसके अलावा आेलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से भी कार्वाल्हो इस सम्मान के हकदार नहीं रह गए हैं
भारतीय हॉकी टीम के चिली रवाना होने से पहले एसोसिएशन ने एक समारोह में टीम के सदस्य शिवेन्द्र सिंह ् गुरबज सिंह और एड्रियन डिसूजा को एक..एक लाख पए तथा कोच कार्वाल्हो को एक लाख 25 हजार पए प्रदान करने घोषणा की थी कि मगर ये खिलाडी कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं जिससे बीएचए को जिल्लत उठानी पडी
सलीम राज वीरेन्द्र1704 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications