मेलबोर्न 13 मार्च. वार्ता. आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शान टेट खेल से हटने की घोषणा करने के कुछ महीने बाद ही क्रिकेट की दुनिया में वापसी का मन बना रहे हैं
पेशेवर क्रिकेट से बुरी तरह थक चुके शान टेट ने गत जनवरी में इससे हटने का फैसला किया था
टेट ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि दो महीने के आराम के बाद वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं1 वह इस साल के अंत तक क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं
उन्होंने कहा.. पिछले दो सप्ताह से मैं क्रिकेट के बारे में अधिक से अधिक सोचने लगा हूं1 मैं फिर से क्रिकेट खेलने के बारे में भी सोच रहा हूं जो एक अच्छा संकेत है1 मैंने अपने आप से एक बात सीखी है1 वह यह है कि मैं क्रिकेट मेरी जिंदगी का एक हिस्सा है और यह भविष्य में भी रहेगा1. टेट ने उम्मीद जतायी कि वह अक्टूबर से शु हो रहे आस्ट्रेलियाई घरेलू सीजन में खेल सकते हैं लेकिन इस बार वह इसे नए तरीके से खेलेंगे
उन्होंने कहा.. अबकी बार जब मैं खेलने उतंगा तो मैं पहले की तरह गति पर ज्यादा ध्यान नहीं दूंगा1 मैं अपने खेल के दूसरे हिस्सों पर भी ध्यान केंद्रित कंगा1. अपने साथी खिलाडी एवं तेज गेंदबाज ब्रेट ली के बारे में उन्होंने कहा.. वह हर समय तेज गेंद फेंकने के बजाय परिपक्व गेंदबाज होने की कोशिश करते हैं1.रंजीत पार्थिव जगबीर1530वार्ता