विश्व कप कार्यक्रम कतरने पर विचार होगा आई सी सी की बैठक में
दुबई . 15 मार्च .वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आई सी सी. बोर्ड की सोमवार से यहां होने वाली दो दिनों की बैठक में 2011 के विश्व कप कार्यक्रम को छोटा करने और उसके नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति के बारे में फैसला किए जाने की संभावना है1 2011 का विश्व कप भारत . पाकिस्तान . श्रीलंका और बंगलादेश में होना है1 आई सी सी के सदस्य बोडो के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने पिछले माह सुाव दिया था कि विश्व कप के कार्यक्रम को 38 दिनों में समेट इसमें 16 के बजाय 14 टीमों को रखा जाए1 आई सी सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी . सी ई आे . मालकम स्पीड जून और जुलाई में होने वाली परिषद की सालाना बैठक के बाद अपना पद छोड देंगे1 उनका उत्तराधिकारी बनने की होड में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई . के पूर्व प्रमुख इंदरजीत सिंह बिन्द्रा और दक्षिण अफ्रीका के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हारून लोर्गट शामिल हैं1 परिषद की चार सदस्यीय उपसमिति अगले सी ई आे के बारे में अपनी सिफारिश बैठक में पेश करेगी1 इस उपसमिति में आई सी सी के अध्यक्ष रे माली और उनके उत्तराधिकारी इंग्लैंड के डेविड मार्गन शामिल हैं1 बैठक में इंडियन प्रीमियर लीग . आई पी एल . की भी चर्चा होने की संभावना है1 वेस्ट इंडीज समेत कई देशों ने चिंता जताई है कि 44 दिनों तक चलने वाले इस 20..20 टूर्नामेंट से उनकी राष्ट्रीय टीमों का गठन प्रभावित हो सकता है1 आई सी सी बोर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट के संकट के बारे में भी विचार विमर्श करेगा1 उसे इस बारे में भी फैसला करना है कि क्या टेस्ट मैचों में अंपायरों की मदद के लिए ज्यादा प्रौद्योगिकी के प्रायोगिक इस्तेमाल की मंजूरी दी जाए1 पार्थिव.रमेश2153 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications