टवेंटी .20 से बदल सकती है क्रिकेट की सूरत..गिलक्रिस्ट
नयी दिल्ली 15 मार्च .वार्ता.आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट मानते हैं कि क्रिकेट के नये प्रारूप ट्वेंटी.20 में इस खेल की सूरत बदलने की ताकत है बशर्ते इस नयी तहजीब का सलीके से इस्तेमाल किया जाये
इण्डिया टुडे कांकलेव में भाग लेने आये गिलक्रिस्ट ने कहा कि जब एकदिवसीय मैचों का दौर शुरू हुआ तो इससे टेस्ट क्रिकेट की लोकपि्रयता पर कोई असर नहीं हुआ1 टेस्ट क्रिकेट अभी भी काफ्ी जीवंत है 1ट्वेंटी .20 को खेलने का तरीका क्रिकेट की सूरत में अच्छा बदलाव ला सकता है 1लेकिन क्रिकेट की इस नयी इबारत का दिमाग से इस्तेमाल करना होगा
बायें हाथ के विस्फ्ोटक बल्लेबाज ने कहा कि गेंद और बल्ले के बीच जंग के इस नये प्रारूप की वजह से वेस्टइंडीज बोर्ड को घाटे से उबरने में मदद मिली है 1गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. में हैदराबाद की तरफ् से खेंलेगे
गिलक्रिस्ट ने एक स्वीकारोक्ति में कहा कि यह सही है कि भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे में सिडनी टेस्ट के दौरान खिलाडियों ने लक्ष्मण रेखा पार की थी1दरअसल विश्व क्रिकेट में बोर्डर .गावस्कर ट्राफ्ी ने अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है 1दोनों टीमों की बीच प्रतिद्वंद्विता का स्तर बढता जा रहा है 1लेकिन यह भी सही कि सिडनी टेस्ट में खिलाडी हद से गुजर गये थे
शोभित पार्थिव लखमी2008जारीवार्ता..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications